भाजपा महिला मोर्चा ने आर्मी के जवानों को बांधी राखी

नैनीताल । रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर के तल्लीताल छावनी परिषद में जाकर आर्मी के जवानों को तथा छावनी परिषद के सीओ तथा कर्मचारियों को राखी बांधी । इस मौके पर विधायक सरिता आर्या तथा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष अमित शाह ने एक दर्जन से अधिक आर्मी के जवानों के कलाइयों में राखी बांधी । इस अवसर पर देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए । इस मौके पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि आर्मी के जवान देश की सेवा में हर वक्त तैनात रहते हैं तथा सीमा पर रात दिन सुरक्षा करते हैं इसलिए सबसे पहले जवानों को राखी बांधना हम सब का कर्तव्य है । इस मौके पर मिष्ठान भी वितरित किया गया । कार्यक्रम में दर्ज राज्य मंत्री शांति मेहरा विमल अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष विक्की राठौड़ पंकज बरगली भारत महरा कविता गंगोला तारा राणा सहित अनेक लोग मौजूद थे । इसके बाद महिला मोर्चा ने तल्लीताल व मल्लीताल कोतवाली जाकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी ।