सरकार करेगी आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की हरसंभव मदद:::::: बंशीधर भगत

:::::::: विधायक ने आर्थिक रूप से कमजोर 50 जरूरतमंदों को बांटे चेक

नैनीताल/ कालाढूंगी::::::: गरीब परिवारों के आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार ने ढाई लाख रुपए की राशि का कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत द्वारा तहसील परिसर कालाढूंगी पर चेक वितरण कर 50 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी विधायक भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने जो बेसहारा, बेरोजगार व बीमार हैं या किसी कारण से आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं उन्हें हर संभव मदद हेतु धनराशि का लाभ दिया जाना है। कहा कि आज राज्य सरकार द्वारा चेकों के माध्यम से ऐसे 50 जरूरतमंदों को राशि वितरित की गई। चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीम रेखा कोहली, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में एक बार फिर करोड़ों युवाओं के सपनों के साथ क्रूर मजाक हुआ है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad