सरकारी विद्यालयों की बालिकाओं के लिए निशुल्क पुस्तकालय सुविधा और इंग्लिश कोचिंग सेंटर चलाएगी घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी

नैनीताल l घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा काफी और किताब लाइब्रेरी जनपद में 4 स्थानों पर चलाई जा रही है, जिसका लाभ बच्चों को हो रहा है। इसी क्रम में संस्था द्वारा नई पहल करते हुए सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तकालय सेवा की शुरुआत की गई है।
इस सेवा में बालिकाओं के लिए शाम 4 बजे से ( विद्यालय खत्म होने के बाद ) निशुल्क पुस्तकालय सुविधा और इंग्लिश कोचिंग क्लास की सुविधा प्रदान की जा रही है।
आज संस्था की प्रेमा सुतेरी और गिरीश चंद्र द्वारा शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई। इसके बाद जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी ऐंचोली और देवसिंह विद्यालय के प्रधानाचार्यो से मिलकर भी संस्था द्वारा सूचना पत्र दिए गए। संस्था अध्यक्ष ने बताया की संस्था द्वारा 200 से अधिक बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तकालय में बैठने और पढ़ने की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही किताबें और कैरियर काउंसलिंग भी बच्चों को संस्था द्वारा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा की पुस्तकें ज्ञान का सागर होती हैं और निश्चित ही यह प्रयास बच्चों के लिए लाभकारी होगा और उनके जीवन को सवारेगा। उन्होंने कहा की अक्सर रुपए की समस्या के चलते बच्चे सुविधा से वंचित रह जाते हैं पर संस्था द्वारा ऐसे बच्चों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा अधिकारी ने भी संस्था के पहल की सराहना की और उन्हें सहयोग देने की बात भी कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी इस पहल को सराहा और कहा की निश्चित ही बच्चे इस से लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों-ग्रामीणों ने एक स्वर में मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की

स्थान :

  1. काफी और किताब लाइब्रेरी, गुप्ता तिराहा
  2. काफी और किताब लाइब्रेरी, एप्टेक तिराहा
  3. काफी और किताब लाइब्रेरी, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रोड, नियर सेंट्रल बैंक
  4. काफी और किताब लाइब्रेरी, पंडा
यह भी पढ़ें 👉  डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड


Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad