आनंदशाला शिविर में समाचार-पत्र प्रकाशन की जानकारी दी।


देहरादून I आज दिनांक 4 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में सर्वप्रथम यूपीईएस, यूटीआई, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं के द्वारा बच्चों के साथ सर्पगति, बाघ बकरी एवं नमस्ते जी नामक पौराणिक खेल खिलवाये, बच्चों को कला के माध्यम से अंग्रेजी का ज्ञान तथा महापुरुषों के प्रति छात्र 10 नाम याद करवाए।
प्रशिक्षुओं में यूपीईएस से सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, काव्या मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, मुजीब अहमद यूटीआई से आदित्य कंडवाल ने भाग लिया, मेंटोर एवं गति संस्था के संस्थापक नीरज उनियाल ने प्रत्येक दिवस की डायरी लिखने तथा आज के परिवेश में बच्चों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कहा।
शिविर संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को समाचार पत्र के प्रकाशन एवं संपादन की जानकारी दी तथा आनन्दशाला में की गई गतिविधियों को प्रकाशित करने हेतु जोर दिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाई,
बच्चों ने शिविर का आनंद लिया तत्पश्चात सभी को जलपान करवाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का किया आयोजनआगामी पर्यटन व कैंची मेले के मद्देनजर यातायात और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष फोकसपर्यटकों और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करें, हुड़दंगियों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई थाना प्रभारी सुबह से ही फील्ड में रहकर संभालें यातायात की कमान 39 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad