बारिश के बाद कूड़ाझील में समाया

नैनीताल। मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश के चलते शहर के नालों के जरिए भारी मात्रा में कूड़ा झील में पहुंच गया, जिससे झील का बड़ा हिस्सा कचरे से पट गया। इस स्थिति ने पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान नालों में जमा कूड़ा बहकर सीधे झील में जा पहुंचा। सुबह जब लोगों की नजर झील पर पड़ी तो उसमें प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य कचरा तैरता दिखा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और नियमित सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
इस मामले में नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान शुरू किया गया, लेकिन झील में इतनी बड़ी मात्रा में कूड़ा पहुंचने से व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर नालों की सफाई होती, तो यह स्थिति नहीं बनती। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण नालों से कूड़ा झील में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही झील से कूड़े को पूरी तरह हटा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 631वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad