पहलगांव नरसंहार के विरुद्ध रोष प्रदर्शनआंतकवादियों को फांसी दो-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में पहल गाँव नरसंहार के विरुद्ध दिल्ली देहात के गुरुकुल खेड़ा खुरद्द में रोष प्रदर्शन किया गया I
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने पहलगांव कश्मीर में हुए
आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने
कहा कि यह दुर्घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है निहत्थे निर्दोष लोगों की हत्या एक कलंक है I केंद्र सरकार से अपील है कि आंतक वादियों को फांसी दी जाये I गुरुकुल के प्रधान चौधरी ब्रह्म प्रकाश मान ने कहा कि इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है।उन्होंने कहा कि अब हिन्दू होने पर अपने ही देश में हत्याएं हो रही हैं य़ह दुर्भाग्यपूर्ण है I आचार्य सुधांशु जी, धर्म पाल आर्य, सुरेश आर्य,सूर्य देव आर्य ,सौरभ गुप्ता, अवधेश प्रताप सिंह ने भी इस हत्याकांड की भर्त्सना करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अरुण आर्य ने संचालन किया I

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad