कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रॉफ नागेश्वर राव को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद , नाक बैंगलोर की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष बनाए गया है

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रॉफ नागेश्वर राव को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद , नाक बैंगलोर की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष बनाए गया है । प्रोफेसर नागेश्वर राव ने जुलाई 2018 से जुलाई 2024 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू नई दिल्ली के कुलपति के रूप में कार्य किया।नागेश्वर राव (जन्म 1957) केंद्रीय हिंदी निदेशालय के पूर्व निदेशक भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक , उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक के रूप में कार्य कर चुके है । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रॉफ राव के नाक चेयरमैन बनने पर खुशी व्यक्त की है तथा उन्हें बधाई दी है ।
। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक कुमार , डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार , डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ ज्योति कांडपाल , डॉ रितेश साह ,डॉ मीना पांडे , डॉ निशा ,डॉ भुवन आर्य ,डॉ नंदन मेहरा हरीश राणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभ कामनाएं एवं बधाई दी है ।












