बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद

नैनीताल। रविवार की सुबह नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे यह मर्ग यातायात के लिए बंद हो गया तथा दोनों ओर से वाहनोंक लंबी कतार लग गई और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई लोग सड़क पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। समाचार लिखे जाने तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया ।













