मिशन अभिभावक” के तहत दो स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को मिली लेखन सामग्री

“नैनीताल l बच्चों की शिक्षा और प्रतिभा विकास के लिए समर्पित सामाजिक संस्था धात ने अपने “मिशन अभिभावक”* अभियान के तहत शनिवार को जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की।
संस्था की ओर से राजकीय प्राइमरी स्कूल आर्य समाज, मल्लीताल तथा जामिया इस्लामिया स्कूल, रजा क्लब* में अध्ययनरत बच्चों को कॉपियां एवं आवश्यक लेखन सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र साह रहे। इस अवसर पर बीना, हरीश नयाल, सार्थक राज, ललित सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक रवि कांत राजू ने कहा, “धात का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। किसी भी बच्चे के सपनों के रास्ते में आर्थिक अभाव बाधा नहीं बनना चाहिए।” उन्होंने बताया कि मिशन अभिभावक के जरिए समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा से जोड़ा जा रहा है l मुख्य अतिथि सरस्वती खेतवाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और धात का यह प्रयास बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में सराहनीय कदम है।विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र साह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग समाज के भविष्य में किया गया निवेश है। उन्होंने लोगों से ऐसी सामाजिक पहलों से जुड़ने का आह्वान किया।
राजकीय प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर ममता बनकोटी तथा जामिया इस्लामिया स्कूल की आबिदा सिद्दिकी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विषय: कैंची धाम जाम समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रधान संगठन नाराज
Ad Ad Ad