प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने कैंची धाम में किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

नैनीताल: मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी बाबा के चरणों में शीश नवाजा और वापस नोएडा को लौट गए। यात्रा के दौरान उनकी पत्नी मंजू शर्मा उनके साथ थी। उनकी मंशा थी कि वह कैंची धाम में बाबा के दर्शन करें और मन्नत माँगे। कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी भी अपने पति के साथ कैंची धाम बाबा के दर्शन को पहुंची थी। इधर पहाड़ की तरफ आना हुआ तो कैंची धाम पहुंच गए और बाबा के दर्शन के वापस लौट गए। इस अवसर पर उन्हें सामने देख उनने प्रशंसकों की भीड़ जुटी और उनके साथ खूब फोटोग्राफी करवाई। उन्होंने अपने प्रज्ञांशकों को निराश नहीं किया और सेल्फी भी खिंचवाई। इसके बाद वापस नोएडा को वापस रवाना हो गए।