कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के चुनाव 9 दिसंबर को होंगे
नैनीताल। डीएसबी परिषद कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रमो की घोषित कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पपने द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परीषद नैनीताल के समस्त सम्मानित शिक्षकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि शिक्षक संघ कूटा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके लिए अब नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा जिसमें नामांकन पत्रों की बिक्री 8 दिसंबर को जीबी पंत पुस्तकालय डीएसबी परिसर में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगी वही नामांकन 8 दिसंबर जीबी पंत पुस्तकालय डीएसबी परिषद में प्रातः 1 बजे से 2 बजे तक किये जायेंगे, वही नामांकन पत्रों की जांच 8 दिसंबर को अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक की जाएगी। इसी।के साथ नाम वापसी 8 दिसंबर को ही 2:00 से 3:00 बजे तक होगी। शुक्रवार 9 दिसंबर को मतदान सुबह 11:00 से 1:00 के बीच होगा जिसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी वही विजय प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव उप सचिव कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।










