स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण

नैनीताल l विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का कार्यकम कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट, नैनीताल के वैज्ञानिकों द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, हल्दुचौड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का के स्वागत समारोह के साथ किया गया। डा. बलवान सिंह, प्राध्यापक, पशुपालन द्वारा दुधारू पशुओं मे प्रजनन की समस्या का समाधान, दुग्ध उत्पादन को बढाने के लिये चारा प्रबन्धन एवं रखरखाव के बारे मे वैज्ञानिक जानकारी दी गयी। डा. कंचन नैनवाल, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान ने अधिक फसल उत्पादन के लिये मृदा जॉच, उचित उर्वरक प्रयोग एवं खरपतवार नाशी का प्रयोग सर्वोपरी बताया गया। डा. वी. के. सिंह, प्राध्यापक, मत्स्य विज्ञान ने मछली पालन को कृषकों के लिए अतिरिक्त आयोपार्जन का स्त्रोत बताते हुये मछली पालन से सम्बन्धित तकनीकियों की विस्तार पूर्वक कृषकों को जानकारी दी। डा. सुधा जुकारिया द्वारा महिला स्वंय सहायता समूह के माध्यम से आयोपार्जन हेतु ऐपण कला द्वारा सजावटी सामान बनाना, मोमबत्ती निमार्ण, बॉधनी कला एवं फल सब्जीयों का परिक्षण कार्य अपनाने की जानकारी दी। डा. शशि तिवारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूह की कौशल विकास योजनाओं एवं ऑन लाईन बाजारीकरण के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के संचालन मे कृषि विभाग का पूर्ण सहयोग रहा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad