कुमाऊं विश्वविद्यालय डी एस बी परिसर के भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ डी एस भाकुनी 83 वर्ष का आज हल्द्वानी में निधन हो गया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय डी एस बी परिसर के भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ डी एस भाकुनी 83 वर्ष का आज हल्द्वानी में निधन हो गया तथा उनका अंतिम संस्कार रानीबाग में किया गया तथा उनके पुत्रों गौरव ,विनीत ,सुमित ने मुखाग्नि दी । गौरव भाकुनी नैनीताल के सी आर एस टी इंटर कॉलेज में भौतिकी के प्रवक्ता है । डॉ भाकुनी अपने पीछे पत्नी चंद्रकांता भाकुनी एवं पुत्रों को छोड़ गये ।डॉ भाकुनी के निधन पर कूटा ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा श्रद्धांजलि दी है । कूटा की तरफ से प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ शिवांगी ,डॉ कुबेर ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ जी सी जोशी ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ रितेश साह , डॉ मनोज बिष्ट गुड्डू सी आर एस टी कॉलेज के मनोज पांडे ,डॉ सोबन सिंह , रितेश साह ,ललित जीना ,राजेश लाल ,शैलेन्द्र ,जी डी लोहनी ने शोक व्यक्त किया है ।