एम पैक्स ज्योलीकोट में संचालक मण्डल की बैठक में पारित प्रस्तावो में विचार विमर्श

नैनीताल । एम पैक्स ज्योलीकोट में संचालक मण्डल की बैठक में पारित प्रस्तावो में विचार विमर्श । बहुउद्देशीय ज्योलीकोट किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कार्यलय में संचालक बोर्ड की बैठक अपर जिला सहकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी में हुई जिसमें परिसर में शुलभ शौचालय, नई ग्रामीण एमपैक्स, मध्यकालीन ऋण वितरण पर चर्चा करने के साथ संचालक मण्डल सदस्यों के लिये सभा कक्ष बनाने के लिये प्रस्ताव पारित किया गया, वर्ष 2025 -26 में एम पैक्स ज्योलीकोट द्वारा 18 लाख रुपये लाभ कमाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया, बैठक की अध्यक्षता आशा जीना एवं संचालन सचिव हयात सिंह मेहता ने किया, बैठक में उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह नेगी संचालक राकेश मेहरा, हरीश पाण्डे,खीम सिंह तड़ागी, जुगल गिरि,कमल किशोर अधिकारी,कमला देवी, दीपा मेहता,जया जीना, बालम सिंह जीना, धन सिंह जीना, रविन्द्र जीना आदि लोग उपस्थित थे।











