10वीं में 98.6% अंक हासिल कर दिग्विजय ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नैनीताल/हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के होनहार छात्र दिग्विजय सिंह अधिकारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

देवखड़ी, काठगोदाम निवासी दिग्विजय सिंह अधिकारी के पिता ललित सिंह अधिकारी पीडब्ल्यूडी रानीखेत में सहायक अभियंता हैं, जबकि माता सुमन अधिकारी चेष्टा विकास कल्याण समिति नैनीताल की संस्थापिका हैं। दो भाई-बहनों में बड़े दिग्विजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात को देखते हुए पालिका ने कर्मचारियों को बरसाती, गमबूट व ग्लब्ज आदि बांटने शुरू किए

दिग्विजय इंस्पिरेशन स्कूल काठगोदाम, हल्द्वानी के छात्र हैं और वर्तमान में उनकी उम्र 15 वर्ष है। उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया।

दिग्विजय का कहना है कि उन्होंने शुरुआत से ही पढ़ाई को गंभीरता से लिया और रोजाना निर्धारित समय पर अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य व्यर्थ गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार प्रबंधन विभाग द्वारा चार नए निःशुल्क कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शीघ्र होंगे प्रारम्भ

परिजनों के अनुसार दिग्विजय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और भविष्य में वह उच्च शिक्षा हासिल कर देश सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad