दीक्षा और राफिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया नगर टॉप

नैनीताल: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा दीक्षा जोशी व राफिया रफत ने नगर में पहला स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्रों ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि इसी विद्यालय की ख्वाहिश हुसैन ने 97.2 फीसद के साथ दूसरा और अलंकृता पांडे ने 97 फीसद के साथ नगर में तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरा और बिड़ला विद्या मंदिर की छात्रा द्रव्य वर्धराजन ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नगर पांचों विद्यालयों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा वैष्णवी वर्मा 96 फीसद के साथ विद्यालय में तीसरा, जबकि अवंतिका नहीं 96, प्रियांशी बिष्ट 95.4 व सताक्षी मेहता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में 87 छात्राएं शामिल हुई थी। बिड़ला विद्या मंदिर में टी वर्धराजन ने 96.6 के विद्यालय में पहला बाद संस्कार गोयल ने 96.4 के साथ विद्यालय में दूसरा व ऋतम अग्रवाल ने 96.2 फीसद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा छात्र अथर्व राज 96, समर्थ सिंह राजपूत 95.4, निशित जायसवाल 96, मोहम्मद यफी खान 95.8, आदित्य ठाकुर 95.4मुकुंद सिंघल 95.2 व पीयूष छछान में 95 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में 77 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सनवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सार्थक मिश्रा ने 95.2 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। परीक्षा में 83 विद्यार्थी शामिल हुए थे। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रियांशु जोशी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला, राहुल सिंह 93.6 दूसरा व अनंत अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल। सेंट जेवियर स्कूल में शाह नवाज ने 84 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान बनाया। परीक्षा में 16 विद्यार्थी शामिल हुए थे।