डी एस बी परिसर में रोल ऑफ ए आई इन एजुकेशन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई
नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज रोल ऑफ ए आई इन एजुकेशन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5000 रुपया ,द्वितीय पुरस्कार 4000, तृतीय पुरस्कार 3000 तथा सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपया रखा गया था । प्रतियोगिता का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रॉफ संजय पंत ,, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी , प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोधयाल ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ अमित मेलकानी ,डॉ हर्ष वर्धन चौधरी द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया । इस अवसर पर प्रॉफ पंत ने कहा कि ए आइ एक महत्वपूर्ण टूल है जो आज की हकीकत को प्रदर्शित करता है ।
डॉ ललित तिवारी ने कहा कि ए आई जहां हमें मदद करता है वही मानव के कार्य करने की शक्ति को शिथिल भी कर रहा है ।ए ई अच्छा पर सतर्क टूल है । विद्यार्थियों ने ए आई टूल पर व्यापक चर्चा की तथा कहा कि ए आई मानव शक्ति को कम कर रहा किंतु आज ए ई कार्य को मिनटों में कार्य संचालित कर लेते है । अर्णव त्रिपाठी ने प्रथम ,कुबेर मेवाड़ी ने द्वितीय ,कार्तिक निगलटिया तृतीय तथा रिया मेलकानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । डी एस डब्लू तथा डीन साइंस ने पुरस्कार प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए । तथा विजेताओं को मेडल दिए गए ।









