वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़ी

नैनीताल l वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ से चहल पहल बढ़ गई l सैलानियों ने नगर के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों मैं जाकर वहां के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद उठाया l इसके अलावा सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन की सैर भी की l शनिवार को सरोवर नगरी में सुबह से चटक धूप खिली थी जिसके चलते यहां का मौसम निखर उठा यहां पहुंचे सैलानियों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया l सैलानियों ने केव गार्डन, खुरपा ताल झील, हिमालय दर्शन, हनुमानगढ़ी, किलबरी, स्नो व्यू आदि पर्यटक स्थलों का जमकर लो तब उठाया l सैलानियों के वाहनों से डीएसए कार पार्किंग भी पैक थी l सैलानियों ने नगर के 12 पत्थर में घुड़सवारी का भी मजा उठाया l शाम के वक्त सैलानियों ने तिब्बती तथा भोटिया मार्केट से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की l नगर में अनेक स्थानों पर लोग धूप सेकते हुए नजर आए l नगर में सुबह व शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिनभर चटक धूप खिली रही है l