महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर कांग्रेस का पुतला दहन

नैनीताल l शुक्रवार को संसद महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने आक्रोश जताया l उनका कहना है कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ाने नहीं देना चाहती है l
शनिवार को पंत पार्क में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर कांग्रेस का विरोध जताया l साथ ही कांग्रेस का पुतला दहन के नारेबाजी की l भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह ने बताया कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं को आगे उभर कर नहीं आने देना चाहती है l हमेशा महिलाओं को दबाकर रखना चाहती है l कांग्रेस महिला विरोधी सरकार है जो महिलाओं को दबाते आई है l नारी वंदन अधिनियम जिसमें महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लोकसभा में राज्य विधानसभा में राज्य विधानसभा में होना था। जिसे बीते दिन विपक्ष ने सोची समझी साजिश के तहत लोकसभा में गिरा दिया। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल में महिला मोर्चा और मंडल, और जिले के सारे कार्यकर्ताओं के ओर से कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , कार्यकाल मंत्री, भरत सिंह मेहरा पंकज बरगली,अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत, मंडल उपाध्यक्ष आद्या जायसवाल, आईटी संयोजक पायल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी, किसान मोर्चा मंत्री राहुल जोशी, वैभव अग्रवाल, फ़ाइजल, मंडल मंत्री विनय कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, मंडल महामंत्री मीरा बिष्ट, महामंत्री हेमलता पांडे, कविता त्रिपाठी, रश्मि सिराला, रेनू सिराला, नीरू पुजारी, ममता बढ़नी उर्मिला बोरा, कुंती बोरा, हंसी आदि मौजूद रहे l











