आचरण, पारदर्शिता व अनुशासन पुलिस की ड्यूटी में शामिल

नैनीताल: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा पुलिस लाईन नैनीताल के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। आगामी पर्यटन सीजन एवं माह-मार्च के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में
थाना प्रभारियों , फायर सर्विस, ट्रैफिक, पीएसी एवं होमगार्ड के अधिकारि व कर्मी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस के आचरण एवं व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ संवाद करते समय पुलिस कर्मियों का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील होना चाहिए। विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर जनता से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल झील में स्थित मत्स्य केज में लगभग 300 स्नोट्राउट मछली का संचय एवं संरक्षण किया गया, नैनी झील में 1990 के दशक से विलुप्त महाशीर मछली (ट्रोप्टिटोरा व स्नोट्राउट) का संवर्धन

आचरण एवं व्यवहार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। अपने आचरण से पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करे तथा पर्यटकों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन अपने कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, किन्तु अनुशासनहीनता एवं नशे की स्थिति में दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवेचनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी अधिकारी जानबूझकर विवेचना लंबित नहीं रखेगा।
पुलिस विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि है तथा इन मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एसएसपी नैनीताल ने सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में
एसपी नैनीताल डॉ०जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, सीओ नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, सीओ (प्रशिक्षु) विनय सिंह, सीओ (प्रशिक्षु) श्री अंकित थपलियाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, समेत सभी थाना/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।