कमिश्नर दीपक रावत ने मल्लीताल क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, कूड़ा देख बिफर पड़े कमिश्नर निरीक्षण में गंदगी देख भड़के

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल के कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित डीएसए कार पार्किंग,पंत पार्क और रिंक हॉल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आयुक्त को पंत पार्क, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड समेत कार पार्किंग क्षेत्र में कूड़े का अंबार मिला। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डीएसए कार पार्किंग में फैली गंदगी पर पार्किंग संचालक के खिलाफ 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया। नैनी झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिंक हॉल बंद मिलने पर भी नाराजगी जताई। सालों से बंद पड़े रिंक हॉल को एक दिसंबर से स्थानीय और पर्यटक खेल गतिविधियों के लिए खोलने के आदेश दिए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुक्तेश्वर में ₹454.68 लाख की सरफेस पार्किंग एवं प्लाजा निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad