ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

ननीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में आयोजित सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग में ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल एवं सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज ने 55-9 के एकतरफा अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

विजेता टीम की ओर से ज़ायना रहमान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 39 अंक अर्जित किए। अनन्या पिमोली ने 8 अंक तथा जज़म ने 4 अंक का योगदान दिया। वहीं सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी की ओर से रिद्धिमा साह ने 7 अंक तथा तेनज़िन रांगडोल ने 2 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. नवीन चंद्र लोहनी तथा नवनियुक्त कुलपति प्रो. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा—शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनें

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर कुमाऊँ टीम का गठन किया गया, जो 1 एवं 2 अगस्त को सेंट जोसेफ्स अकादमी, देहरादून में आयोजित होने वाली सीआईएससीई प्रतियोगिता में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 782वे दिन भी जारी रहा

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, शेराब खम्पा एवं विनोद कनारी ने निभाई।

समापन अवसर पर मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट के साथ प्रिया पुजारी, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत, कामाक्षी बिष्ट सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad