विकास भवन, शिक्षा भवन तथा अन्य कार्यालयों कार्यरत कर्मचारीयों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को नैनीताल तथा भवाली आवागमन के हेतु रोडवेज बस के संचालन हेतु एक ज्ञापन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में दिया गया

भीमताल l विकास भवन, शिक्षा भवन तथा अन्य कार्यालयों कार्यरत कर्मचारीयों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को नैनीताल तथा भवाली आवागमन के हेतु रोडवेज बस के संचालन हेतु एक ज्ञापन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में दिया गया। तथा मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल को दिया।
उक्त जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी संघ परिषद जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि विकास भवन में पर्याप्त आवास नहीं होने के कारण नैनीताल तथा भवाली के दर्जनों कार्यरत कर्मचारी विकास भवन ,शिक्षा भवन तथा अन्य कार्यालयों के कर्मचारी नैनीताल से भीमताल में प्रतिदिन आवागमन करते हैं । परंतु उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज की बस का सही समय पर संचालन नहीं होने के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि तीन वर्ष पूर्व में रोडवेज की बस संचालन सही समय पर हुआ करता था।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहां की प्रदेश एवं जनपद के विकास कार्यों में कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है । उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अवसासन कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल को दिया ।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में खाजन चन्द्र बुधानी , ज्योति पांडे, सुनीता साह, रीना राधा रौतेला, मनोज कांडपाल राजेंद्र सिंह बिष्ट जैतराम कमल जोशी दुर्गा देवी तथा लता जोशी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad