अराजक तत्वों ने समर हाउस के शीशे तोड़े, शनि मंदिर के सीसीटीवी व पानी का नल भी तोड़ा

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित समर हाउस के शीशे अराजक तत्वों ने तोड़ दिए हैं। इसके अलावा शनि मंदिर के पास लगे तीन सीसीटीवी के कैमरे व पानी का नल भी अराजक तत्वों ने तोड़ दिए हैं। शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेम जोशी ने बताया कि वह रोज की तरह आज सुबह भी मंदिर पहुंचे। मंदिर जाकर देखा तो मंदिर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तथा पानी का नल अराजक तत्वों ने तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही शनि मंदिर के सामने स्थित समर हाउस के शीशे भी तोड़े गए थे। उन्होंने बताया कि मंदिर में आए दिन अराजक तत्वों द्वारा इस तरह की घटनाएं पहले से ही की जाती हैं। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेता अरविंद पडियार ने पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने तथा शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेम जोशी ने कोतवाली मल्लीताल में एक पत्र देकर अराजक तत्वों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मौसम फिर बदला

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad