उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 830वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 830वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 830वे दिन डीडीहाट के आइटीबीपी मिर्थी में आईटीबीपी के दंडपाल आलोक कुमार सिंह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधारोपण किया।
आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण करना प्रकृति की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में सुबेदार मेजर भगवान सिंह मेहता, सिराकोट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवी डसीला महामंत्री सुनील शाह सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद्र जोशी, धीरज पानू उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।