संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन 29 अप्रैल को पर्यटक आवास गृह सूखाताल नैनीताल में होगा

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन 29 अप्रैल को पर्यटक आवास गृह सूखाताल नैनीताल में होगा। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ज्ञातव्य रहे कि दिनेश गुरुरानी विगत 28 वर्षों से लगातार महासंघ के अध्यक्ष पद पर काबिज है। विभिन्न जनपदों से आने वाले कर्मचारियों के अधिवेशन में भाग लेने के लिए निगम प्रशासन द्वारा अवकाश दिया गया है ।गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम निगम का एकमात्र कर्मचारी संगठन है जिसके हर वर्ष चुनाव किए जाते हैं ।इस वर्ष भी नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की प्रमुख मांग नियमितिकरण के लिए शासन व प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा साथ ही निगम स्तर की समस्याओं का भी समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि निगम में किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं । उनके खिलाफ भी महासंघ आंदोलन करेगा।महासंघ के उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका ने कहा कि विभिन्न जनपदों से अधिवेशन में भाग लेने के लिए कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है ।महासंघ के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारी नैनीताल पहुंचे। अधिवेशन में ही भावी रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement