भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया

नैनीताल। भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने शनिवार को पहले रूकुट कंपाउंड, धूप की कोठी, हंस निवास, निशांत स्कूल, पिलग्रिम लॉज , दीना लॉज, न्यू पवेलियन, अमरालय होटल, पुराना इनकम टैक्स ऑफिस, गार्डन हाउस, पोस्ट ऑफिस आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को कई समस्याएं बताई जा रहीं हैं। प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से पूरे नगर में घर– घर जाकर लोगों से मिल रही हैं तथा लोगों से उन्हें सहयोग मिल रहा है। शनिवार को भ्रमण के दौरान उनके साथ भाजपा नेता अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, विक्रम रावत, मंजू रौतेला, भारती शाह, हरीश राणा, भूपेंद्र बिष्ट, विशाल शाह, संतोष कुमार, मनोज कुमार, ललित ढैला, प्रकाश नौटियाल, अभिताभ शाह, मधु बिष्ट, कंचन जोशी, दीपा पांडे, सुनीता, आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad