नैनीताल के नजदीकी ग्राम सभा खुर्पाताल में स्थित सी आर सी सेन्टर( संकुल भवन) जिसका निर्माण 1995-96 में किया गया आज बेहद ही जर्जर हालत में है

खुर्पाताल/ नैनीताल ।: नैनीताल के नजदीकी ग्राम सभा खुर्पाताल में स्थित सी आर सी सेन्टर( संकुल भवन) जिसका निर्माण 1995-96 में किया गया आज बेहद ही जर्जर हालत में है। इस बिल्डिंग की हालत का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि साल की शुरुआती बारिश में ही भवन की छत से और जर्जर हालत में पहुंच चुकी खिड़कियों से पानी भवन के अन्दर जा रहा है और नतीजा ये है कि संकुल भवन में रखा कीमती सरकारी साजोसामान सिस्टम की अनदेखी के कारण खराब हो रहा है। भवन इतना जर्जर हालत में है कि कभी भी तेज बारिश और आंधी- तूफान की स्थिति होने पर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। क्षेत्रवासियों और वर्तमान प्रधान श्रीमती हंसी नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता श्री जीवन नेगी ने पिछले काफी वक्त से इस विषय को लेकर विभाग के सामने और सिस्टम के सामने अपनी चिंता प्रकट की पर सिस्टम की लापरवाही कहें या गैरजिम्मेदारपूर्ण रवैया कि सिस्टम ने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। सिस्टम के इस गैरजिम्मेदारपूर्ण रवैये के कारण एक शानदार भवन जिसमें सरकार और सिस्टम चाहता तो कौशल विकास केंद्र सरीखे शानदार सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचा सकता था परंतु इसके उल्ट हकीकत में हुआ सिस्टम की लापरवाही में एक शानदार भवन जर्जर हालत में पहुँच गया। ग्राम सभा खुर्पाताल की ग्राम प्रधान श्रीमती हंसी नेगी ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग से निवेदन है कि सरकार और शिक्षा विभाग जल्द से जल्द इस भवन की ओर ध्यान दें और बिना देरी किये उपरोक्त भवन के रखरखाव का ध्यान दे और बिना देरी किये उपरोक्त भवन को ठीक करे ।









