जनपद नैनीताल में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में क्षेत्रीय विधायक व पालिकाध्यक्ष द्वारा किया गया
नैनीताल, । जनपद नैनीताल में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रोपदी गर्बयाल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में रक्तचाप एवं रक्त शर्करा (शुगर) की जांच, मुख स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्वैच्छिक रक्तदान तथा आभा आईडी निर्माण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शिविर में 631 लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया । इनमें 308 से अधिक लोगों का रक्तचाप परीक्षण, 246 लोगों की रक्त शर्करा जांच, 83 लोगों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण, 35 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा 14 लोगों की टीबी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 19 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा लगभग 132 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई। 5 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 100 लोगों की रक्त जांच की गई।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की, श्री भारत सिंह मेहरा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, अमिता साह, मीरा बिष्ट, हेमलता पांडे, रश्मि सिराला, अध्या जायसवाल, हरीश राणा, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल, सभासद मनोज साह जगाती, ललिता दफौटी, करन साह सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रोपदी गर्बयाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. संजीव खर्कवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) मदन मेहरा, डाटा मैनेजर पंकज तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान जनपदभर में विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
……………………………………………………
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद नैनीताल








