जाम में फंसे पैट्रोल टैंकर का चालान, व्यापार मंडल ने जताया विरोध


नैनीताल l तल्लीताल क्षेत्र में जाम में फंसे पैट्रोल टैंकर का चालान करने पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अनावश्यक रूप से व्यापारियों को परेशान कर रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि जनहित के लिए पैट्रोल लेकर शहर पहुंचा टैंकर तल्लीताल के डांठ क्षेत्र में लगे जाम में फंस गया था। इसी दौरान पुलिस ने टैंकर का चालान कर दिया। सूचना मिलते ही मारुति नंदन साह के नेतृत्व में व्यापारी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल का कहना है कि टैंकर जानबूझकर नहीं खड़ा था, बल्कि जाम के कारण मजबूरी में रुक गया था। टैंकर में पैट्रोल शहर की जनता के लिए ही आ रहा था। साह ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर चालान किया गया, वह स्थान व्यापारियों के सामान उतारने-चढ़ाने के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह भी 5 हजार का चालान काटा गया था और आज फिर 1 हजार का चालान काट दिया गया। पुलिस प्रशासन केवल व्यापारियों को ही निशाना बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापार मंडल और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। लंबी बातचीत के बाद पुलिस ने टैंकर को 1000 रुपये का चालान काटकर छोड़ दिया। इस दौरान संतोष कुमार, अमनदीप सिंह, विक्की राठौर, सुखदीप सिंह, आयुष भंडारी, ममता जोशी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था नैनीताल के पदाधिकारी जगमोहन सिंह बिष्ट संरक्षक, सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन के अनुपालन में श्रीमती दिव्या शाह कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में जनहित संस्था का शिष्ट मंडल अध्यक्ष नगर पालिका से मिला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad