उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट ऑफ उत्तराखंड वेस्टर्न हिमालय का लोकार्पण किया ।

नैनीताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट ऑफ उत्तराखंड वेस्टर्न हिमालय का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तके जीवन को सकारात्मक बनाती है तथा ज्ञान का प्रसार करती है । प्रस्तुत पुस्तक में उत्तराखंड के उपयोगी पौधों आवृत्तबीजी , अनावृत बीजी, तेरिडोफिट्स का इसमें वर्णन किया गया है । फ्लोरा में 1265 पादप प्रजातियों को शामिल किया गया है जो एथ्नोबोटनी के साथ जंगलों के पौधों की उपयोगिता प्रस्तुत करती है ।पुस्तक को इंदु बुक पब्लिशर न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है । पुस्तक को डॉ कंचन उप्रेती ,डॉ नवीन पांडे , डॉ नवीन चंद्र ,डॉ गजेंद्र सिंह ,प्रॉफ ललित तिवारी तथा प्रॉफ वाई पी एस पांगती द्वारा संपादित किया गया है । इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया । कूटा अध्यक्ष डॉ तिवारी ने संविदा प्राध्यापकों एवं कार्मिकों की विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2026 करने तथा संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार करने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त,लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का जवाब-तलब करते हुए दी कार्यवाही की चेतावनी, 40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी’ - दीपक रावत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad