जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

देहरादून, । जिला सहकारी बैंक, देहरादून के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित विद्यालय अभियान के तहत छात्रों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर फलदार पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी संस्थाओं से सहयोग करने का अनुरोध किया।
प्रधानाचार्य डॉ. शरत चंद्र बडोनी ने जिला सहकारी बैंक के इस पर्यावरण हितैषी प्रयास की सराहना की और कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं।
बैंक के अधिकारियों ने कहा कि जिला सहकारी बैंक सामाजिक सरोकारों के तहत लगातार ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. शरत चंद्र बडोनी प्रधानाचार्य, आनन्द सिंह रावत,
पीटीआई, सी.के. कमल- सचिव/महाप्रबंधक, प्रवीण कुमार- उपमहाप्रबंधक, संदीप शाह- मुख्य शाखा प्रबंधक, भारत रावत- अनुभाग अधिकारी, राजेन्द्र पडियार- अनुभाग अधिकारी, डॉ. स्वामी एस. चंद्रा – सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थापक अध्यक्ष, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति, नीरज उनियाल- संस्थापक- गति संस्था, विद्यालय एवं बैंक के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं छात्रों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।









