भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में अपनी हार मान चुकी है नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

नैनीताल l नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बाबा बागनाथ की पवित्र नगरी बागेश्वर के मंदिर में पहुँचने से पहले ही बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य उत्तराखंड बेरोजगार संघ के साथियों को पुलिस द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर जबरन बिना किसी कारण गिरफ्तार करना यह सिद्ध करता है कि आज भाजपा द्वारा देश में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, आखिर किसी को बोलने से अपनी बात रखने से कैसे रोका जा सकता है l
लोकतंत्र में विचारों की अभिव्यक्ति की स्वंतंत्रता सब को है | क्या किसी को उत्तराखंड जनविरोधी भाजपा सरकार से सवाल पूछने का अधिकार भी नहीं है ? आख़िर युवाओं से भाजपा शासन प्रशासन क्यों डरा हुआ है ?।प्रशासन की यह दमनात्मक व ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही की मैं भर्त्सना करता हूँ | इस कृत्य से यह तय हो गया है भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में अपनी हार मान चुकी है।