बिरला विद्या मंदिर का सेमीफाइनल मैं प्रवेश हुआ

नैनीताल । सरोवर नगरी में इन दिनों फुटबॉल का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित फ्लैट्स मैदान में चल रही 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में लोंग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। फ्लैट्स मैदान में उतरते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के इरादे साफ कर दिए। शुरुआत से ही तेज रफ्तार खेल, बेहतरीन पासिंग और फुटबॉल पर कब्जे को लेकर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने विपक्षी गोल पोस्ट पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। लोंग व्यू और बिड़ला विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने कई बार शानदार मूव बनाते हुए गोल का मौका तलाशा, लेकिन दोनों टीमों की मजबूत रक्षापंक्ति ने विपक्षी हमलों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मध्यांतर तक मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक बना रहा।
मध्यांतर तक लोंग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल ने 2 गोल कर के शून्य के मुकाबले 2 गोल से बढ़त बनायी रखी रही,मध्यांतर के पश्चात बिड़ला विद्या मंदिर ने 4 गोल कर के 4-2 से इस मैच में विजय दर्ज कर के सेमीफाइनल मुकाबले में अपना स्थान सुनिश्चित करा।
लोंग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल की ओर से गर्व एवं धीरज ने और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की ओर से शिवेश खंडेलवाल 3 एवं नमो गर्ब्याल ने 1 गोल किया।
मैदान के चारों ओर मौजूद खेल प्रेमी खिलाड़ियों के हर शानदार मूव और आक्रमण पर उत्साह बढ़ाते नजर आए। मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और जीत के लिए संघर्ष साफ दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपूर्व सिंह बिष्ट, शिखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए मैच का संचालन किया । प्रतियोगिता में अब सोमवार को तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, सोमवार को तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल नैनीताल और सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाने पर रहेंगी। क्वार्टर फाइनल चरण में पहुंचते ही प्रतियोगिता में मुकाबले और अधिक कड़े होते जा रहे हैं। ऐसे में सोमवार को होने वाला मुकाबला भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है। नैनीताल की प्रतिष्ठित एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ-साथ शहर में फुटबॉल के प्रति उत्साह और खेल भावना को भी लगातार मजबूत कर रही है।