हवन और भंडारे के साथ भागवत महायज्ञ का हुआ सुंदर समापन

नैनीताल l द स्कॉलर्स एकेडमी विद्यालय और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित भागवत महायज्ञ का हवन और भंडारे के साथ सुंदर समापन हुआ। भंडारे में 1000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद लिया और हवन में भाग लिया। इस से पहले कथावाचक किशोर जोशी ने यजमानों द्वारा कन्यापूजन कराया और यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जग ज्योति जोशी ने बताया कि बच्चों ने 8 दिन तक शिक्षा , संस्कार और सेवा भाव को अपने अंदर जगाया और बहुत कुछ सीखा भी जिसका प्रभाव निश्चित ही उनकी छवि और जीवन पर दिखाई देगा। कथावाचक किशोर जोशी ने कहा कि स्कॉलर्स एकेडमी विद्यालय पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है जो बच्चों के भविष्य को भक्ति भाव के मध्य से भी संवारने का कार्य कर रहा है और यह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि समाज को भक्ति के मध्य से जोड़ना और एक सूत्र में बांधने का काम विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी संस्था समाज की सेवा में तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि 7 दिवसीय आयोजन बहुत संदर, सफल और जन कल्याण को समर्पित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मेनू कैम्प–2026 का शुभारंभ, कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने किया सेलिंग एक्सपीडिशन का फ्लैग-ऑफ
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad