गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240222_200652.jpg)
नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रदीप पंत के निर्देशानुसार 22 फरवरी को पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा जनपद देहरादून के आई ० एच ० एम ०, निंबुवाला, देहरादून, उत्तराखण्ड में साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का शुभारम्भ स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीप खन्ना द्वारा सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हर्ष यादव को बुक्के देकर किया गया। उक्त शिविर में हर्ष यादव, सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के गठन एवं कार्यों, संविधान में वर्णित विभिन्न प्रावधान, मोबाइल का दुरूपयोग, साईबर अपराधों आदि के सम्बंध में जानकारी दी गयी। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को बताया गया कि आजकल बहुत ज्यादा साइबर फ्रॉड हो रहे हैं, इसके लिए हम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साइबर फ्रॉड के लिए अपराधी ईमेल, मैसेज या वेबसाइट बनाकर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो वैध कंपनी या व्यक्ति हैं। लोग इनके झांसे में जाकर अपनी जानकारी लीक कर देते हैं और धोखे के शिकार हो जाते हैं। दुनिया भर में विविध प्रकार के साइबर अपराध दर्ज किए गए हैं, और कुछ उल्लेखनीय उदाहरण ईमेल धोखाधड़ी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग धोखाधड़ी, रैंसमवेयर हमले, साइबर जासूसी, पहचान की चोरी, क्लिकजैकिंग और स्पाइवेयर हैं। अगर आप ऑनलाइन के बजाय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो 1930 पर कॉल कर सकते हैं, ये नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर है। सही जानकारी होने पर कुछ लोगों के पैसे वापस मिल जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सोशल मीडिया पर बदनाम होने से भी बच जाते हैं। सरकार ने साइबर क्राइम या फ्रॉड की शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया है जहां से आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम की शिकायत कर सकते हैं।
पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत ने छात्र- छात्राओं का आवाहन किया कि, आजकल छात्राएं साइबर क्राइम की विशेष रूप से शिकार हो रही है। अतः आप सभी को जागरूक रहने तथा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
उक्त शिविर में कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीष सेमवाल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के त्रिलोचन जोशी उपस्थित रहे। शिविर में छात्र एवं छात्राओं की संख्या 250 रही।
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240222_201424.jpg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-Harish-GeetaBist.jpeg)
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)