बेतालघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

नैनीताल l बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय के सहयोग से वेतालघाट में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में वेतालघाट के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग वीडी पाण्डे चिकित्सालय का सहयोग करते रहेंगे। शिविर को सफल बनाने में डा० प्रियांशु, रजनीश मिश्रा, आकासा, पंकज, सामाजिक कर्यकर्ता डा० सरस्वती खेतवाल एवं मुन्नी तिवारी उपस्थित थे। संदीप,संजय, लीलाधर, नवीन चंद्र, डॉ दीप रेखारी, सुनील कुमार, विकेक, रोहित तिवारी, मोहित कुमार, रजनीश मिश्रा, पंकज, आकांशा आदि का सहयोग रहा l