आर्य समाज ने दिया भाजपा को समर्थन राष्ट्रवादी शक्तियों को विजयी बनाए -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

दिल्ली l आर्य समाज अशोक विहार व केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आर्य कार्यकर्ता बैठक का आयोजन आर्य समाज अशोक विहार,फेज 1, दिल्ली में किया गया I बैठक में देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार करते हुए चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की गई I केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज का महत्व पूर्ण योगदान रहा है और
अब राष्ट्र रक्षा का दायित्व भी आर्य जनों को निभाना है अपनी भारतीय संस्कृति की रक्षा के भाजपा को विजय बनाना अत्यन्त आवश्यक है I आज राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठा रही है इसलिए राष्ट्रवादी विचार धारा को मजबूती प्रदान करने का दायित्व सभी को
निभाना ही होगा I भाजपा नेता, पार्षद योगेश वर्मा ने कहा कि आर्य समाज सदैव राष्ट्र को समर्पित है और संस्कृति रक्षा का कार्य कर्ता है उसका मोदी जी को समर्थन नयी शक्ति देने का कार्य करेगा I
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खण्डेलवाल के दामाद रोहित गुप्ता ने भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया I कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता जीवन लाल आर्य ने की व कुशल
संचालन राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र भगत व दुर्गेश आर्य
ने किया I गायिका प्रवीण आर्य पिंकी ने अपने मोदी जी के गीत से समा बाँध दिया I
प्रमुख रूप से आर्य नेता प्रेम सचदेवा, आनंद प्रकाश आर्य, आशा भटनागर, राज अरोड़ा, विजय हंस, सतीश शास्त्री, विक्रांत चौधरी, कुन्दन लाल,दिनेश सिंह,
अवधेश प्रताप सिंह, वेद भगत आदि उपस्थित थे I

यह भी पढ़ें 👉  7 हजार बीघा सरकारी जमीन पर धामी सरकार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यकी खुली चुनौतीजनता की जमीन को सत्ता के करीबियों की जागीर नहीं बनने देंगे, सरकार बताए किसके हित में हो रहा है खेल?”-यशपाल आर्य

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad