10 वीं आईसीएसई बोर्ड में आल सेंट्स की श्रृष्टि ने किया टॉप

नैनीताल l 10 वीं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में आल सेंट्स की श्रृष्टि ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ नगर में टाप किया। सेंट मैरी की चेतन्या , शेरवुड के निर्मल राज सिंह व सेंट जोजफ़ के अजितेश चंद्र गुप्ता ने अपने अपने विद्यालय में टाप स्थान प्राप्त किया।
आल सेंट्स कालेज की श्रृष्टि सिंह के बाद कनक गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में दूसरा व कनिका जोशी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सेंट मैरी कालेज में चेन्या साह ने 96.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला स्थान बनाया, जबकि भव्या साह 95.80 दूसरे, अक्षा तिवारी व गणिका अग्रवाल ने 95.60 प्रतिशत के साथ विद्यालय में सामूहिक रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शेरवुड कालेज के निर्मलराज सिंह 96.,6 प्रतिशत ने विद्यालय में पहला आयुष गर्ग 96. 4 द्वितीय व ईशान अग्रवाल 96 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट जोज़फ कालेज अजितेश चंद्र गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। रणवीर सिंह मेहरा ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad