अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू उद्घाटन मुकाबला उधम सिंह नगर ने जीता

नैनीताल । पर्यटन नगरी नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में गुरुवार को 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया। उन्होंने फीता काटकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला उधम सिंह नगर व सुख जीवन हॉकी क्लब आगरा के बीच खेला गया जिसमें मध्यांतर तक उधम सिंह नगर की टीम ने एक-० से बढ़त बना रखी थी मध्यांतर के बाद उधम सिंह नगर की टीम ने दो गोल और दागकर यह मुकाबला तीन – शून्य से जीत लिया । इस अवसर पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता शुभारंभ से पूर्व तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से डीएसए मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नैनीताल का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपियन राजेंद्र रावत तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन में सम्मानपूर्वक लाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा बड़े मंचों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों व आगन्तुकों का स्वागत करते हुए डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के 100 वें संस्करण में देश के विभिन्न राज्यों से 49 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हॉकी खेल को प्रोत्साहित करना तथा युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस मौके पर नगर मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad