अक्षयपात्र संस्था द्वारा विद्यालयों में न्यूट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया।


देहरादून l अक्षय पात्र देहरादून की टीम के द्वारा स्कूली बच्चों के मध्यान भोजन में पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन शरीर के लिए उपयोगी खाद्य वस्तुओं में पाए जाने वाले गुण तथा सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई,
क्योंकि आज के इस वैज्ञानिक युग में बच्चों के अंदर दालें एवं सब्जियों के प्रति घृणा का भाव बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों में कुपोषण की मात्रा बढ़ने से कई बीमारियों के लक्षण पाए जाते हैं, बच्चों के लिए भोजन में अक्षयपात्र संस्था की ओर से संपूर्ण विटामिन से भरपूर भोजन देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आज कल बच्चें सब्जियां खाने से बचते हैं तथा दाल में अगर टमाटर, गाजर आदि भी पड़ जाए तो उसको भी निकाल देते हैं जिससे उनको भरपूर विटामिन नहीं मिल पाता,
इसलिए अक्षयपात्र संस्था द्वारा यह अभियान देहरादून स्थित विभिन्न विद्यालयों में प्रचार-प्रसार तथा बच्चों में दाल एवं सब्जियों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में, स्कूल रिलेशनशिप हेड सुश्री प्रीती राणा, कौशल नौडियाल ने बच्चों के साथ चर्चा की और समझाया साथ ही उनसे प्रश्न किये, जबकि बच्चे जानते हैं परंतु खाते नही हैं, बच्चों को विश्वास दिलाया कि यदि आप यह फल, सब्जियां, दालें आदि खाएंगे तो आपका शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहेगा, आप स्वस्थ रहेंगे और बार-बार बीमार नही पड़ेंगे,
राजकीय जूनियर हाई स्कूल जाखन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बच्चों को स्वस्थ भोजन हेतु डॉक्यूमेंट्री फिल्म लघु वृत्त चित्र भी दिखाए गए जिससे बच्चों में वीडियो के माध्यम से भी समझ सके समझ सके, कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा कालोनी में 42 बच्चों के अतिरिक्त जूनियर हाई स्कूल जाखन में 48 बच्चों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष- डॉ स्वामी एस. चन्द्रा, उत्तराखंड राज्य क्लस्टर अध्यक्ष- वैनतेय दास एवं क्लस्टर हेड-वीरेश कुमार ने सहभागिता की.
स्कूल रिलेशनशिप हेड प्रीति राणा ने बताया कि संस्था द्वारा 1 मार्च 2025 से अभी तक 2200 बच्चों को तथा 700 भोजन माताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, यह कार्यक्रम अभी अन्य विद्यालयों में भी जारी रहेगा।
प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना रुहेला ने विद्यालय की और से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया.