प्रमुख राज्य आंदोलनकारी पुष्कर सिंह धामी के पुत्र जितेंद्र व धारचूला निवासी सुंदर सिंह बिष्ट की पुत्री पूजा ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत भोतड़ी मडमानले स्थित क्रांति आश्रम परिसर में परिणय पौध लगाया।

पिथौरागढ़ l गुरुवार को प्रमुख राज्य आंदोलनकारी पुष्कर सिंह धामी के पुत्र जितेंद्र व धारचूला निवासी सुंदर सिंह बिष्ट की पुत्री पूजा ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत भोतड़ी मडमानले स्थित क्रांति आश्रम परिसर मेंपरिणयपौध लगाया।
नव दंपति जितेंद्र व पूजा ने कहा कि वह अब इस पौधे की परिवार के सदस्य के रूप में देख-देख करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार चलने चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि अब उनकी पहल एक पौधा धरती मां के नाम गांव गांव तक पहुंच चुकी है। और कई लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा की गई पहल की सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेता चंद्रशेखर कापड़ी चंद्रशेखर पुनेडा, मदन पोखरिया जगत मेहता, महेश पाल, श्रीमती मीनाऐरी ,विजय बोरा नरेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल रहे