किशोरियों को अधिकारों की जानकारी दी

नैनीताल। चेष्टा संस्था की ओर से जीवन कौशल व नेतृत्व विकास पर किशोरियों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किशोरियों को उनके अधिकारों समेत कानून की जानकारियां भी दी गई।
कार्यक्रम समन्वयक मुकुल कुमार ने बताया कि रामगढ़ ब्लॉक के करीब 8 से 10 गांव की किशोरियों के साथ ज्योलीकोट में कार्यशाला की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकार व कानून संबंधी जानकारी देना है, जिससे भविष्य में किशोरी यह जानकारी अपने परिवार व अन्य साथियों के साथ सांझा कर सके। कार्यशाला में आने वाली अपने-अपने गांव के समूह की लीडर किशोरियां हैं। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुनीता, ममता बिष्ट, कंचन बिष्ट व भावना भावना समेत प्रतिभागी शामिल रहे।
Advertisement
















Advertisement