अभिनेता तमिश तनेजा ने उठाया नैनीताल की मशहूर जलेबा का लुत्फ


नैनीताल। अभिनेता तमिश तनेजा नैनीताल पहुंचे और उन्होंने यहां की मशहूर जलेबा की जायका लिया। तनेजा ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। दुकान के स्वामी रक्षित साह ने बताया कि उन्होंने दुकान के संबंध में जानकारी ली। रक्षित ने उन्हें बताया कि वह खास लोटे वाली विधि से जलेबा बनाते है। जलेबी से बड़ी और मोटी होने के चलते इनका नाम जलेबा रखा गया। इसके साथ ही तमिश ने नैनीताल के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। बता दें नमिश तनेजा भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्हें स्वरागिनी – जोड़े रिश्तों के सुर में लक्ष्य माहेश्वरी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली" की तैयारीयों हेतु महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में आयोजित की गई।
Ad
Advertisement