नैनीताल में हुई मूसलाधार बरिश

नैनीताल । सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से बादल छाए हुए थे 11 बजे बाद नगर में बादल साफ होने के बाद धूप खिल गई लेकिन शाम के वक्त नगर में पिछले कई दिनों के बाद जमकर मूसलाधार बारिश हुई इससे यहां पहुंचे सैलानियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी बारिश के दौरान नगर के बस स्टैंड में पर्यटक वाहनों से कुछ देर के लिए जाम भी लग रहा । बारिश होते ही पर्यटक सर छुपाने को इधर-उधर भागने लगे गए कई पर्यटकों ने बारिश मैं जमकर इंजॉय भी किया । बारिश के बाद नगर के कई स्थानों पर बारिश के पानी से जल भराव भी हो गया तथा नगर के नाले भी उफान पर आगे नगर में कल 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि झील का जलस्तर 84.5 फिट से अधिक पहुंच चुका है । नगर का अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । पर्यटकों ने सुहावने मौसम के बीच नगर में घूमने के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों की भी सैर की ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर ‘प्रेमचंद से संवाद’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad