पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्राम पश्यां में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया

नैनीताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्राम पश्यां में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन पतलोट से कौडा़र–पश्यां मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य में कथित खराब गुणवत्ता के विरोध में किया गया।धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान कौडा़र सतीश फुलारा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पश्यां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार के निर्माण, तथा निर्माणाधीन सड़क की खराब गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग उठाई।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस धरना-प्रदर्शन में हरीश कुडा़ई, भुवन कुडा़ई, हेमा देवी, भगवती देवी, खिमानंद कुडा़ई, हीरा बल्लभ फुलारा, दुर्गादत्त पोखरिया, पूरन फुलारा, जगदीश फुलारा, खिमेश बिष्ट, हिमांशु नेगी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।