जनहित संस्था नैनीताल की एक बैठक मल्लीताल में राम सेवक सभा के सभागार में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की

नैनीताल l जनहित संस्था नैनीताल की एक बैठक मल्लीताल में राम सेवक सभा के सभागार में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया l
माह नवम्बर 2024 के अन्तिम सप्ताह में संस्था का सद्भावना भोज का आयोजन कर लिया जाए।
शहर के विभिन्न जीण शीत मार्गो की मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाने हेतु सम्बन्धित विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कार्य सम्पन्न कराने हेतु लिखा जाय। बी डी पाण्डेय राजकीय चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चर्चा कर पुनः न्यायालय के समक्ष जाने पर विचार किया जाएगा। बैठक में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष अशोक साह, उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या साह, प्रो, ललित तिवारी,महासचिव महेश चन्द्र, वकील उद्दीन, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, मीडिया प्रभारी जी० के० ए गौरव बब्बी, नन्द लाल, नितिन साह, श्रीमती देवकी कुंवर, श्रीमती चंद्रा पंत, नफीस अहमद, विजय साह,रईस अहमद के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad