देव दीपावली विशेष

शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है । 2026 में 24 नवंबर को संपन्न होगी । भगवान शिव, भगवान विष्णु, पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान और दान-पुण्य के लिए विशेष रूप से इसे महत्वपूर्ण माना गया है।
जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी।त्रिपुरासुर राक्षस ने तीनों लोकों में भारी आतंक मचा रखा था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसके बाद उन्हें ‘त्रिपुरारी’ कहा गया। महादेव की इस विजय की खुशी में सभी देवी-देवता स्वर्ग से उतरकर काशी (वाराणसी) में गंगा तट पर आए और लाखों दीये जलाकर उत्सव मनाया तभी से इस दिन को देव दीपावली या त्रिपुरोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देव ने दीवाली की तो देव दीपावली कहलाई ।
इसी दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में मत्स्य रूप धारण कर सृष्टि और जीवों की रक्षा की थी। इसे गुरु नानक के जन्मोत्सव जयंती (प्रकाशोत्सव) के रूप में भी मनाया जाता है
इस दिन सूर्योदय से पहले गंगा या अन्य पवित्र नदियों व सरोवरों में स्नान किया जाता है तथा मंदिरों, नदी घाटों, तुलसी, पीपल और आंवला के वृक्षों के पास 5 ,7,11,21 51,101 की संख्या में दीपक जलाने की परंपरा है , दीपों की रोशनी को सकारात्मकता, विजय ,ज्ञान के फैलाव और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। अन्न, धन, वस्त्र और भोजन का दान पुण्यकारी माना जाता है। इसीलिए कहा गया है गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु के साथ भगवान विष्णु की आराधना
“ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥”, “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः॥”, और “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्” से आराधना की जाती है जिससे उनका आशीर्वाद प्राणी मात्र को मिल सके । डॉ ललित तिवारी












