आशा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, उन्हें उचित मानदेय दिया जाए – प्रताप सिंह नेगी

नैनीताल । उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर के कामगारों का विशाल प्रदर्शन हुआ। रेलवे स्टेशन से गांधी पार्क तक निकले इस प्रदर्शन में हजारों आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता व स्कीम वर्कर्स ने भाग लिया। ली में वक्ताओं ने कहा कि 25 साल बाद भी कामगार को न न्यूनतम वेतन मिल रहा है, न पेंशन, न सम्मान। 4 नए लेबर कोड थोपकर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। यूनियन बनाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
आशा कर्मियों की मांग को लेकर कहा गया कि आशा को मात्र ₹3300 में 24 घंटे काम कराया जा रहा है, जो इस महंगाई में अन्याय है। सरकार ने 2021 में खटीमा में ₹11,500 देने का वादा किया था, वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। वेतन आयोग के अनुसार ₹42,000 से कम में गुजारा संभव नहीं है।
प्रदर्शन की मुख्य मांगें –
- खटीमा का ₹11,500 का वादा तुरंत पूरा किया जाए
- न्यूनतम वेतन ₹42,000 घोषित किया जाए
- आशा सहित सभी स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व आजीवन पेंशन दी जाए
- सेवानिवृत्ति पर ₹10 लाख सहायता दी जाए
- NHM का बजट बढ़ाया जाए, 4 लेबर कोड वापस लिए जाएं
सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इस आंदोलन का समर्थन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने कहा –
“आशा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। गांव-गांव में, पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम स्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का काम आशा बहनें करती हैं। इस महंगाई के समय इन्हें उचित मानदेय दिया जाए, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम स्थानों की गरीब महिलाओं की दिनचर्या चल सके। सरकार को उनकी जायज मांगों का तुरंत निराकरण करना चाहिए। मैं इस जायज आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता हूँ।”










