स्थापना दिवस के मौके पर कैंची धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

नैनीताल । बाबा नीब करोरी महाराज के स्थापना दिवस के मौके पर पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारे के साथ गूंज उठा । बीती रात्रि से कैंची धाम में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी सोमवार की सुबह 3 बजे से भक्त जन मंदिर में जाने के लिए लाइन में लगने शुरू हो गए थे कई भक्तों ने सड़क में ही रात बिताई । सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई भक्तों ने बाबा के दर्शन की कथा प्रसाद के तौर पर मालपुए प्रसाद के रूप में प्राप्त किये । स्थापना दिवस की मौके पर 2 लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है जिसके चलते पिछले कई दिनों से यहां मालपुए बनने का काम शुरू कर दिया गया था स्थापना दिवस के लिए कैंची धाम को विद्युत मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है । सुबह से यहां भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था भवाली से शटल के माध्यम से भक्त कैंची धाम पहुंच रहे थे इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले तीन दिन से व्यवस्थाएं की जा रही थी । पुलिस द्वारा कोई भी वाहन कैंची धाम तक नहीं आने दिया गया सिर्फ वी आई पी वाहनों को कैंची धाम आने दिया गया । भवाली से भक्तों के लिए दर्जनों गाड़ियां भक्तों के लिए लगाई गई थी ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो । पिछले दिनों भवाली बाईपास को खोल दिया गया था इसके बाद अल्मोड़ा रानीखेत जाने वाले यात्री बाईपास के रास्ते सीधे रातीघाट जा रहे थे । भीमताल मार्ग में सुबह से वाहनों से लंबा जान लग रहा यही हाल हल्द्वानी व नैनीताल मार्ग का था ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 697वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad